{"_id":"00996bcb0ccd63f6fc471ee3cfe24905","slug":"quarrell-between-person-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मक्कन गांव में महिला से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मक्कन गांव में महिला से मारपीट
ब्यूरो, अमर उजाला/ (चंबा)।
Updated Sat, 13 Feb 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुराह घाटी के मक्कन गांव की महिला ने अपने ही गांव के एक परिवार के लोगों पर गाली गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
यह मामला उस समय सामने आया जब पीड़ित महिला बसंती पत्नी नरेश गांव मक्कन न्याय की गुहार लेकर तीसा थाना पहुंची। पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि जब वह अपने घर की छत से बर्फ हटा रही थी तभी उसके घर के साथ लगते मकान के लोग बेवजह उससे गाली गलौच करने लगे।
विज्ञापन
जब बसंती ने विरोध किया तो बलदेव ने उसका रास्ता रोक कर मारपीट की। जिसके बाद इसी परिवार की कुछ महिलाओं ने फिर से बसंती के साथ मारपीट की। इतने पर भी जब इनका दिल नहीं भरा तो इन लोगों ने बसंती को जान से मारने की धमकी दे डाली। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपियों पर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा बीर बहादुर ने बताया कि आरोप काफी संगीन हैं। जिसकी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन