फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   PWD lost Rs 50 lakh due to construction of drinking water scheme

Chamba News: पेयजल योजना के निर्माण से पीडब्ल्यूडी को 50 लाख की चपत

Sat, 10 Aug 2024 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 10 Aug 2024 10:00 PM IST
विज्ञापन
PWD lost Rs 50 lakh due to construction of drinking water scheme
चंबा के गुनु घराट पेयजल योजना के लिए अवैध तरीके से बनाई गई सड़क के कारण वन संपदा को हुआ नुकसान।स
चुराह (चंबा)। गुनु घराट पेयजल योजना के निर्माण से वन भूमि को नुकसान पहुंच रहा है। लोक निर्माण विभाग को भी इससे 50 लाख का नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

पेयजल योजना के पेयजल भंडारण टैंकों के निर्माण स्थल के लिए बनाई सड़क की वजह से तीसा को जाने वाली मुख्य सड़क को भूस्खलन होने से भारी क्षति पहुंची है। इसके लिए विभाग ने कंपनी को 50 लाख के नुकसान की रिपोर्ट बनाकर भेजी है।
साथ ही कंपनी को इस धनराशि को जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा वन संपदा को भी काफी नुकसान पहुंचा है। सड़क बनाने के लिए कटिंग के दौरान जो भी मिट्टी निकली उसे डंपिंग साइट में ठिकाने लगाने के बजाय सीधे नीचे फेंक दिया गया। इससे वहां पर हरियाली भी खत्म हो चुकी है। कई पेड़ मिट्टी के नीचे दब चुके हैं। हैरानी की बात है कि वन विभाग सबकुछ देखने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। वन संपदा को नुकसान पहुंचाया गया, लेकिन कोई कार्रवाई अभी तक देखने को नहीं मिली है। बताया जा रहा है कि 800 मीटर लंबी सड़क बनाने के लिए कंपनी ने आधा दर्जन पेड़ों को भी जमींदोज किया है।
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र अधिकारी मसरूंड कबीरचंद नेगी ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द ही औचक निरीक्षण करके कंपनी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता संजीव अत्री ने बताया कि चंबा-तीसा सड़क के समीप सपडाह गांव के साथ गुनु घराट पेयजल योजना का कार्य चल रहा है। इस कार्य से भूस्खलन होने से मुख्य सड़क को भारी नुकसान पहुंचा है। इसके लिए विभाग ने 50 लाख के नुकसान की रिपोर्ट बनाई है। इस धनराशि को जमा करवाने के लिए कंपनी को निर्देश दिए गए हैं।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed