फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   PWD estimated Rs 30 lakh to build the bridge... MNREGA laborers did the work for Rs 10 lakh

Chamba News: पीडब्ल्यूडी ने पुल बनाने के लिए 30 लाख का अनुमान... मनरेगा मजदूराें ने 10 लाख में कर दिया काम

Wed, 18 Dec 2024 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 18 Dec 2024 11:39 PM IST
विज्ञापन
PWD estimated Rs 30 lakh to build the bridge... MNREGA laborers did the work for Rs 10 lakh
चंबा की ग्राम पंचायत किलोड़ के लिए बना सियुल खड् पर पुल। संवाद
सलूणी (चंबा)। सियूल खड्ड पर जिस पुल को लोक निर्माण विभाग 30 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान दिया। उसी पुल को सलूणी की किलोड़ पंचायत ने मनरेगा के तहत 10 लाख रुपये में बना दिया। जानकारी के अनुसार किलोड़ पंचायत में सियूल खड्ड को पार करने के लिए लंबे समय से पुल बनाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

तीन पंचायतों के दो दर्जन से अधिक गांव के लोग यहां से आवाजाही करते हैं। ऐसे में जब लोक निर्माण विभाग ने यहां पुल बनाने को लेकर 30 लाख का खर्च बताया तो उसकी स्वीकृति को सरकार से लंबा समय लग सकता था। इसके चलते किलोड़ पंचायत के लोगों ने ग्राम सभा में पुल बनाने का प्रस्ताव पास किया। मनरेगा के तहत पुल बनाने को लेकर 10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई। छह महीनों के भीतर पंचायत ने सियूल खड्ड पर लोहे का पुल आवाजाही के लिए बना दिया।
विज्ञापन

इस पुल के बनने से तीन पंचायतों की 8,000 आबादी को लाभ मिला है। सबसे ज्यादा फायदा स्कूली बच्चों को हुआ, जो कि पांच किलोमीटर अतिरिक्त सफर कर स्कूल पहुंचते थे। वे अब सीधे सियूल खड्ड के ऊपर से पुल से स्कूल जा पा रहे हैं। पुल को बनाने में किलोड़ पंचायत के कनिष्ठ अभियंता कालू और तकनीकी सहायक ओम प्रकाश ने अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम पंचायत किलोड़, किहार और सूरी के लोगों को पुल न होने के कारण पांच किलोमीटर अतिरिक्त आवाजाही करनी पड़ रही थी। लेकिन, अब उन्हें इस अतिरिक्त सफर से निजात मिली है। किलोड़ पंचायत प्रधान मंजू बाला, उपप्रधान संजीव कुमार और वार्ड अख्तर शेख ने बताया कि पंचायत ने इस पुल को दस लाख रुपये में ही मनरेगा के तहत बना दिया। इससे जहां क्षेत्र का विकास हुआ तो वहीं लोगों को रोजगार भी मिला।
सियूल खड्ड पर मनरेगा के तहत दस लाख रुपये से लोहे का पुल बनाया गया है। यह सराहनीय प्रयास है।
कंवर सिंह, विकास खंड अधिकारी, सलूणी

पुल बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग अपने मापदंडों के अनुरूप ही कार्य करता है। उसी के आधार पर पुल बनाने के लिए एस्टीमेट तैयार किया था।



हिमांशु वर्मा, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed