{"_id":"5f1718cd8ebc3e63c62b78e7","slug":"pwd-dimolish-ratining-wall-in-pangi-chamba-news-sml339121941","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुणवत्ता दरकिनार कर काम निपटा रहे ठेकेदार पर चला लोनिवि को चाबुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुणवत्ता दरकिनार कर काम निपटा रहे ठेकेदार पर चला लोनिवि को चाबुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जनजातीय क्षेत्र पांगी के सेचू-चस्क मार्ग पर गुणवत्ता को दरकिनार बनाए गए डंगे को लोनिवि ने गिरवा दिया है। 20 मीटर का यह डंगा करीब चार लाख रुपये बनाया गया था। विभाग ने ठेकेदार को दोबारा डंगे का गुणवत्ता नियमों का पालन करते हुए निर्माण करने के निर्देश दिए हैं। ऐसा नहीं करने पर उसे ब्लैक लिस्ट किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार चस्क नाले के साथ होकर गुजरने वाले सेचू-चस्क मार्ग पर लोनिवि ने सड़क किनारे डंगा लगवाने का कार्य ठेकेदार को आवंटित किया है। मगर ठेकेदार ने कार्य में गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा।
इसको लेकर अनियमितता बरतने संबंधी शिकायतें विभागीय अधिकारी के पास पहुंची। शिकायतों की जांच करने के लिए लोनिवि के अधिशासी अभियंता मार्ग पर डंगा निर्माण के कार्य का औचक निरीक्षण किया। यहां उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ मिली शिकायतों को सही पाया।
विज्ञापन
लिहाजा, अधिकारी ने विभागीय कर्मचारियों को गुणवत्ता को दरकिनार कर हुए किए कार्य तुड़वाने के निर्देश दिए। इसके बाद विभाग के सहायक अभियंता प्रमोद और कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार ने मौके पर पहुंचकर 20 मीटर डंगें को गिरवाया।
इससे ठेकेदार को करीब चार लाख का नुकसान उठाना पड़ा है। विभाग ने ठेकेदार को चेताया है कि अब उसे अपने खर्चे पर डंगे का निर्माण करना होगा।
इतना ही नहीं, उसे गुणवत्ता का ध्यान रखना होगा। ऐसे में अगर वे इस नियम को दरकिनार करते हुए दोबारा पाया जाता है, तो उसे ब्लैक लिस्ट तक किया जा सकता है।
लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान सेचू-चस्क मार्ग पर डंगा निर्माण में गुणवत्ता को दरकिनार करने का मामला सामने आया है। सहायक अभियंता और कनिष्ठ अभियंता ने इस 20 मीटर डंगे को गिरवा दिया है।