फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   PWD could not build even 300 meter road in three years

Chamba News: तीन साल में 300 मीटर सड़क भी नहीं बना पाया पीडब्ल्यूडी

Mon, 24 Feb 2025 05:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 24 Feb 2025 05:45 AM IST
विज्ञापन
PWD could not build even 300 meter road in three years
धरवाला बाजार से सीएचसी चूड़ी के लिए बनाई जा रही सड़क। -संवाद
धरवाला (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चूड़ी तक जाने वाली 300 मीटर सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) तीन साल में भी पूरा नहीं कर सका। सड़क न होने के कारण एंबुलेंस मरीजों को अस्पताल तक नहीं पहुंचा पाती। इससे गंभीर रूप से बीमार मरीजों को तीमारदारों को अपनी पीठ पर उठाकर अस्पताल ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन

हैरानी की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग ने सड़क निर्माण के लिए 30 लाख रुपये की राशि पहले ही पीडब्ल्यूडी के खाते में जमा करवा दी थी, लेकिन फिर भी निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। स्थानीय निवासी प्रवीन शर्मा, राजू भारद्वाज, रूप चंद, बालक राम, विक्रांत ठाकुर, राकेश ठाकुर, सोनू और हाकम चंद ने बताया कि धरवाला बाजार से सीएचसी चूड़ी तक 300 मीटर लंबी सड़क बननी थी।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने तीन साल पहले सड़क का निर्माण कार्य शुरू तो किया, लेकिन आज तक पूरा नहीं किया जा सका। सड़क के अंतिम छोर पर एक डंगे का निर्माण किया जाना था, लेकिन विभाग इसे पूरा करने में भी देरी कर रहा है। इससे इलाज के लिए सीएचसी आने वाले मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब भी कोई मरीज एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचता है तो उसे अंतिम 300 मीटर की दूरी पैदल ही तय करनी पड़ती है। गंभीर मरीजों को उनके परिजन अपनी पीठ पर उठाकर अस्पताल पहुंचाने को मजबूर हैं। इस सड़क के अभाव का खामियाजा क्षेत्र की 24 पंचायतों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है, जो अपने इलाज के लिए सीएचसी चूड़ी पर निर्भर हैं।

300 मीटर सड़क के निर्माण के लिए 30 लाख रुपये पीडब्ल्यूडी के खाते में डाले जा चुके हैं। सड़क का काम अभी अधूरा है। पीडब्ल्यूडी से बात कर जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए कहा जाएगा। -डॉ. हरिंद्र पाल सिंह, खंड चिकित्सा अधिकारी


वहीं, लोनिवि उपमंडल राख के सहायक अभियंता का कहना है कि
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी की 300 मीटर लंबी सड़क का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। केवल अंतिम छोर पर डंगे का काम बाकी है, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। इसके बाद सड़क सुविधा मिल जाएगी। -राकेश मरोल, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी, उपमंडल राख
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed