{"_id":"6afb369fdf671041de010a66","slug":"purthi-school-named-after-martyr-deena-nath-thakur-chamba-news-c-88-1-ssml1004-203112-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: बलिदानी दीना नाथ ठाकुर के नाम पर हुआ पुरथी स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: बलिदानी दीना नाथ ठाकुर के नाम पर हुआ पुरथी स्कूल
Mon, 16 Nov 2026 10:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 16 Nov 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा विभाग ने जारी किए नाम बहाली के आदेश, पांगीवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी
स्कूल का दर्जा बढ़ने के बाद ग्रामीणों ने उठाई थी नामकरण की मांग, शिक्षा मंत्री, सरकार का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
पांगी (चंबा)। पांगी क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरथी का पूर्व नाम बहाल करते हुए इसे बलिदानी दीना नाथ ठाकुर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पुरथी पांगी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस फैसले से क्षेत्र के लोगों में खुशी है।
पांगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुभाष चौहान ने निर्णय के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और प्रदेश सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय का नाम शहीद के नाम पर होने से क्षेत्रवासियों की भावनाओं का सम्मान हुआ है। इससे आने वाली पीढ़ियों को भी जांबाज के बलिदान और गौरवशाली इतिहास की प्रेरणा मिलती रहेगी।
आवासीय आयुक्त पांगी अमनदीप सिंह ने बताया कि पहले यह विद्यालय वरिष्ठ माध्यमिक स्तर का नहीं था। दर्जा बढ़ने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने इसका नाम शहीद दीना नाथ ठाकुर के नाम पर रखने की मांग उठाई थी। ग्रामीणों ने कुछ समय पहले इस संबंध में प्रस्ताव सौंपा था, जिसे आगे भेजा गया। इसके बाद शिक्षा विभाग ने नाम बहाली के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
--