फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Punjab National Bank gave Rs 4 lakh insurance amount to the family in Saluni

Chamba News: पंजाब नेशनल बैंक ने सलूणी में परिवार को दी 4 लाख रुपये की बीमा राशि

Sun, 04 Jan 2026 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 04 Jan 2026 06:58 AM IST
विज्ञापन
Punjab National Bank gave Rs 4 lakh insurance amount to the family in Saluni
सलूणी (चंबा) । पंजाब नेशनल बैंक की शाखा कुंटेड़ी सलूणी ने पूजा देवी को प्रधानमंत्री बीमा योजनाओं के तहत कुल 4,00,000 की बीमा राशि प्रदान की। यह कार्रवाई सर्कल ऑफिस धर्मशाला के निर्देश में की गई। बता दें कि विशाल कुमार पुत्र (चमारू राम) की मृत्यु 28 अक्तूबर 2025 को टिकरू के पास टैक्सी दुर्घटना में हुई थी। उनकी मृत्यु के बाद परिवार पर भारी आर्थिक संकट आ गया था। क्योंकि, वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। पंजाब नेशनल बैंक की शाखा कुंटेड़ी ने बीमा दावा प्रक्रिया को त्वरित रूप से पूरा किया। शाखा प्रबंधक धीरज कुमार ने व्यक्तिगत रूप से पीड़ित परिवार को बीमा राशि प्रदान की। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री बीमा योजनाएं आम नागरिकों को आकस्मिक परिस्थितियों में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने में सहायक होती हैं। साथ ही लोगों से इन योजनाओं से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed