फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pumps become empty, long queues formed to fill oil amid cold

Chamba News: खाली हो गए पंप, ठंड के बीच तेल भरवाने के लिए लगीं लंबी कतारें

Tue, 02 Jan 2024 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 02 Jan 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Pumps become empty, long queues formed to fill oil amid cold
चंबा में केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कानून को लेकर हड़ताल के चलते खड़े ट्रक।संवाद
चंबा। हड़ताल के बीच पेट्रोल और डीजल के लिए मंगलवार सुबह से ही जद्दोजहद शुरू हो गई। भीषण ठंड के बीच सुबह ही लोग पेट्रोल पंपों पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

देर रात पर पंपों पर ईंधन भरवाने के लिए वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। सुल्तानपुर स्थित पंप पर भी सुबह करीब दस बजे लोग पहुंच गए थे। स्थिति ऐसी बन गई कि मौके पर पुलिस बल को बुलाना पड़ा। पुलिस कर्मचारियों ने वाहन चालकों को खड़ा कर बारी-बारी से तेल भरवाने के लिए भेजा। इस दौरान जाम की समस्या भी बन गई।

भद्रम स्थित पेट्रोल पंप में ईंधन खत्म हो चुका है। सुल्तानपुर और जुलाहकड़ी स्थित पेट्रोल पंप भी खाली हो गए हैं। लोगों को वाहनों में डीजल और पेट्रोल डलवाने के लिए खूब जद्दोजहद करनी पड़ी। दूसरी तरफ, पेट्रोल पंपों में 500 का तेल मांगने पर चालकों को 200 से 300 रुपये का पेट्रोल मिल सका। गौरतलब है कि पेट्रोल पंपों में नियमित रूप से पहले गाड़ियां पहुंचती थीं, मगर चालकों की हड़ताल के चलते यह किल्लत पेश आई है। बुधवार को तेल की गाड़ियों के आने की संभावना है। ऐसे में बुधवार तक यह आपूर्ति हो सकती है। प्रशासन ने भी फीलिंग स्टेशन मालिकों को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed