{"_id":"68cc3dc41f6603945b0a95b3","slug":"pulses-missing-from-government-depots-mustard-oil-not-even-found-chamba-news-c-88-1-cmb1003-161211-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: सरकारी डिपुओं से दालें गायब, सरसों का तेल भी नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: सरकारी डिपुओं से दालें गायब, सरसों का तेल भी नहीं मिला
Thu, 18 Sep 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 18 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिले के सरकारी राशन डिपुओं में इस माह दालों और सरसों तेल की आपूर्ति नहीं हो पाई है। इसके चलते उपभोक्ताओं की परेशानियां बढ़ गई हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि अधिकतर डिपुओं में राशन पहुंच गया है, लेकिन दालें और सरसों तेल की आपूर्ति नहीं हुई है। ऐसे में अब उन्हें बाजार से महंगे दामों में सरसों तेल और दालों की खरीद करनी पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार इस माह राशन डिपुओं में चावल, आटा और चीनी की ही आपूर्ति हुई है, जबकि दालों की आपूर्ति नहीं हो पाई है। सरसों के तेल के लिए भी लोगों को बाजार का रुख करना पड़ रहा है। उपभोक्ता सुनीता देवी, भारती देवी, मधु देवी, आशा देवी, सुरेखा देवी, बिमला देवी, सपना देवी, रानी देवी और काजल कुमार का कहना है कि इस बार डिपुओं में पूरा राशन नहीं आया है। ऐसे में उन्हें बाजार से ही अन्य खाद्य पदार्थों की खरीद करनी पड़ रही है। एक तरफ सरकार की ओर से सस्ता और पूरा राशन देने के दावे किए जाते हैं तो वहीं, दूसरी तरफ हर माह डिपुओं में कोई न कोई खाद्य पदार्थ कम ही मिलता है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द राशन डिपुओं में पूरा राशन भेजा जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न पेश आए।
दालों के टेंडर हो चुके है। साथ ही आगामी सप्ताह तक सप्लाई होने की उम्मीद है। कहा कि सरसों तेल की औपचारिकताएं भी की जा रही है। गत माह खराब मौसम के चलते राशन पहुंचाने में परेशानी हो रही है। निशीकांत, क्षेत्रीय प्रबंधक, खाद्य आपूर्ति निगम चंबा