फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pukhri Rest House's electricity cut off due to non-payment of electricity bill

Chamba News: बिजली बिल न भरने से कटी पुखरी रेस्ट हाउस की बिजली

Fri, 23 Feb 2024 07:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 23 Feb 2024 07:24 PM IST
विज्ञापन
Pukhri Rest House's electricity cut off due to non-payment of electricity bill
बिजली बिल न भरने से कटी पुखरी रेस्ट हाउस की बिजली
विज्ञापन

वन विभाग ने एक साल से नहीं भरा बिल, मोमबत्ती की रोशनी के सहारे कट रही रात
बिजली बोर्ड के लिखित में अवगत करवाने पर भी अधिकारी नहीं जमा किया बिल
करीब एक वर्ष से रेस्ट हाउस का नहीं भरा गया है बिल, 12000 की हो चुकी है देनदारी
प्रवीण कुमार
चंबा। वन विभाग के अधिकारी की लापरवाही के कारण पुखरी स्थित रेस्ट हाउस की बिजली कट चुकी है। एक साल से विभाग ने रेस्ट हाउस की बिजली का बिल ही जमा नहीं करवाया है।
बिजली बोर्ड बिल जमा करवाने के लिए वन विभाग के वन परिक्षेत्र अधिकारी को लिखित रूप से भी अवगत करवा चुका है। बावजूद इसके अभी तक विभाग ने रेस्ट हाउस का बिजली बिल जमा नहीं करवाया है। इसके चलते रेस्ट हाउस में ठहरने वाले लोगों को रात में रोशनी करने के लिए मोमबत्ती जलानी पड़ रही है। हालांकि, मौजूदा सरकार ने रेस्ट हाउस में कमरों का किराया भी बढ़ा दिया है। ऐसे में बिजली का बिल देने में विभाग को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, लेकिन विभागीय अधिकारी की लापरवाही के कारण रेस्ट हाउस का बिजली कनेक्शन कट चुका है। वहां ठहरने वाले लोगों को कड़ाके की ठंड में अंधेरे में रहना पड़ रहा है। इतना ही नहीं, रेस्ट हाउस में रहने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अंधेरे में रातें काटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले तीसा के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी हुई थी। कुछ शिक्षक रास्ते बंद होने के कारण फंस गए थे। इन्होंने पुखरी में बने वन विभाग के रेस्ट हाउस में शरण ली, लेकिन रात में उन्हें रोशनी करने के लिए मोमबत्ती जलानी पड़ी। जब उन्होंने बिजली को लेकर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से पूछा तो उसने बताया कि बिजली का कनेक्शन कट चुका है। यह रेस्ट हाउस चंबा और तीसा के मध्य में स्थित है। ऐसे में यहां रात में लोगों को ठहरना लगा रहता है। दो सेट वाला यह रेस्ट हाउस हमेशा बुक रहता था, लेकिन बिजली कटने के बाद यहां ठहरने से लोग अब परहेज कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बिजली बोर्ड ने अभी अस्थायी तौर पर बिजली का कनेक्शन काटा है। यदि समय रहते विभाग ने लंबित 12000 रुपये बिल का भुगतान नहीं किया तो रेस्ट हाउस का बिजली कनेक्शन स्थायी तौर पर भी कट सकता है। इसके बाद विभाग को दोबारा कनेक्शन लेने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी।

--
बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता साजिद खान ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी को लंबित बिल चुकाने के लिए लिखित पत्र दिया जा चुका है, लेकिन बिल का भुगतान नहीं करने की वजह से अस्थायी तौर पर रेस्ट हाउस का बिजली कनेक्शन काटा गया है।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed