फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Public participation is necessary for better cleanliness system: DC

बेहतर सफाई व्यवस्था के लिए जन भागीदारी जरूरी : डीसी

Wed, 02 Oct 2024 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 02 Oct 2024 10:23 PM IST
विज्ञापन
Public participation is necessary for better cleanliness system: DC
चंबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े का समापन एवं टीबी मुक्त अभियान के तहत पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की।
विज्ञापन

इसमें बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के तहत 10 दिवसीय विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कहा कि जिले में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था के लिए सामूहिक जन भागीदारी महत्वपूर्ण है। उपायुक्त ने घर-द्वार से कूड़े-कचरे की पृथक्करण (सेग्रीगेशन) सुनिश्चित बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
विज्ञापन

कहा कि स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत जिले के सभी विकास खंडों में 516 से अधिक ब्लैक स्पॉट से कूड़ा-कचरा हटाया गया। जिले में वर्ष 2025 तक क्षय रोग के संपूर्ण उन्मूलन को लेकर उपायुक्त ने संपन्न लोगों से क्षय रोगियों के निक्षय मित्र बनकर उनकी सहायता करने का आह्वान किया। उपायुक्त ने जिले के विभिन्न विकास खंडों के तहत 32 पंचायतों को क्षयरोग मुक्त (टीबी) प्रमाण पत्र वितरित किए। निक्षय मित्रों की ओर से गोद लिए गए क्षय रोगियों को पोषण किट भी वितरित कीं। प्रधानमंत्री जनजातीय उन्नति ग्राम अभियान के तहत 6 लाभार्थियों को आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र एवं चाबियां भी दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed