फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Provide relief by building a bridge over Bagotu drain

Chamba News: बगोटू नाले पर पुल बनाकर दिलाएं राहत

Sun, 03 Aug 2025 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 03 Aug 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Provide relief by building a bridge over Bagotu drain
चंबा जिला मार्किट कमेटी अध्यक्ष ललित ठाकुर को  ज्ञापन सोंपता पांगी का प्रतिनिधि।संवाद
चंबा। पांगी को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले सचे जोत मार्ग पर बगोटू नाले में पुल का निर्माण होना काफी जरूरी है। इस मांग को लेकर पांगी के पूर्व प्रधान बसंत सिंह की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल जिला मार्केट कमेटी के अध्यक्ष ललित ठाकुर से मिला। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले क्षेत्र में बादल फटने से 50 लोग फंस गए थे। लोगों को नाले के तेज बहाव के बीच होकर गुजरना पड़ा। क्योंकि, वहां पर अभी तक पुल का निर्माण नहीं किया गया है। इसके अलावा उन्होंने ठांगी के सबसे बड़े जंगल बिंदली को जाने वाले मार्ग पर भी पुल का निर्माण करने की मांग उठाई। घाटी के अधिकतर लोग वहां ठांगी निकालने के लिए जाते हैं, लेकिन रास्ता काफी संकरा है। वहां नाले पर पुल का होना काफी जरूरी है। जिला मार्केट कमेटी अध्यक्ष ललित ठाकुर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि वह उनकी दोनों मांगो को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे। दोनों स्थानों पर पुल का निर्माण करवाने की पूरी कोशिश की जाएगी। जनजातीय क्षेत्र के लिए उन्होंने जो भी मांग मुख्यमंत्री से की है उन्होंने निसंकोच उसे पूरा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed