फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Protest rally held in Kihar on indecent remarks

Chamba News: अभद्र टिप्पणी पर किहार में निकाली आक्रोश रैली

Mon, 17 Jul 2023 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jul 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Protest rally held in Kihar on indecent remarks
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के किहार में एक बार फिर से माहौल बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है। सोमवार को पूरा किहार बाजार भगवान श्रीराम के नारों से गूंज उठा। सोशल मीडिया पर किहार के विशेष समुदाय के एक व्यक्ति ने श्रीराम को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इसको लेकर हिंदू समाज के लोगों ने कड़ा विरोध किया और उस व्यक्ति के खिलाफ किहार थाने में एफआईआर दर्ज करवाई। पुलिस ने लोगों में पनपे आक्रोश को देखते हुए व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हिंदू समाज के लोगों को आश्वासन दिया है कि आरोपी के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। पुलिस की ओर से मिले आश्वासन के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ। सोमवार को जैसे ही हिंदू समाज के लोगों ने श्रीराम पर की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर आक्रोश रैली निकालने का आह्वान किया तो उसके कुछ समय बाद ही हिंदू समाज के लोगों की भीड़ वहां पर जमा हो गई। किहार स्थित लोक निर्माण विभाग के रेस्टहाउस से आक्रोश रैली निकाली गई जो पूरे बाजार का चक्कर काटने के उपरांत किहार थाने में जाकर समाप्त हुई। रैली में शामिल संदीप ठाकुर ने बताया कि हिंदू समाज के लोगों ने कभी मुस्लिम समुदाय की आस्था पर प्रहार नहीं किया लेकिन हर बार हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की जाती है जो अब किसी शर्त में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किहार थाना प्रभारी बाबू राम शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed