फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   protest of NPS

एनपीएस कर्मियों ने काले बिल्ले लगा किया प्रदर्शन

Sat, 15 May 2021 07:37 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 07:37 PM IST
विज्ञापन
protest of NPS
चंबा। राजकीय महाविद्यालय चंबा के एनपीएस कर्मचारियों ने शनिवार को काले बिल्ले लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इकाई प्रधान प्रो. अविनाश ने कहा कि 15 मई ही वह काला दिवस है, जिस दिन वर्ष 2003 को सरकारी कर्मचारियों पर पुरानी पेंशन प्रणाली को बंद कर न्यू पेंशन स्कीम थोपी गई थी। यह नई पेंशन प्रणाली किसी तरह से भी सरकारी कर्मचारियों के हित में नहीं है। इस प्रणाली के तहत अगर किसी कर्मचारी की सेवाकाल के दौरान मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को उसकी कुल जमाराशि की 20 प्रतिशत ही मिल पाता है और शेष 80 फीसदी राशि में से उसे नाममात्र पेंशन लगा दी जाती है, जो न्यायसंगत नहीं है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान सभी कर्मचारी निर्भीकता से अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं और मानवता की सेवा में कार्यरत हैं। संघ का एकमात्र उद्देश्य पुरानी पेंशन प्रणाली की बहाली, कर्मचारियों और उनके परिवार का भविष्य सुरक्षित करना, उनको आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए राज्य एवं जिला इकाई के आह्वान पर राजकीय महाविद्यालय चंबा के कर्मचारियों ने भी काले बिल्ले लगाकर एनपीएस के विरोध में सांकेतिक प्रदर्शन कर काला दिवस मनाया।
विज्ञापन

महासंघ ने सरकार से मांग की है कि पुरानी पेंशन योजना बहाली के लिए राज्य सरकार की ओर से कमेटी का गठन शीघ्र किया जाए। साथ ही केंद्र की तर्ज पर सरकारी कर्मचारी की सरकारी सेवाकाल के दौरान मृत्यु होने या अपंग होने पर दिए जाने वाले वित्तीय लाभों की अधिसूचना शीघ्र जारी की जाए। इस अवसर पर प्रो. सुमित, प्रो. अविनाश, प्रो. अनित कुमार, डॉ. जयश्री, प्रो. केहर सिंह, डॉ. उपेंद्र गुप्ता इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed