Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Protest held over lack of facilities at medical college

Chamba News: मेडिकल कॉलेज में सुविधाओं की कमी पर दिया धरना

Wed, 11 Nov 2026 03:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 03:30 AM IST
विज्ञापन
Protest held over lack of facilities at medical college
भाजपा नेता ने प्रदेश सरकार और विभाग को घेरा
विज्ञापन

बोले-158 करोड़ के नए मेडिकल कॉलेज भवन में चल रहीं महज तीन ओपीडी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। भाजपा नेता जय सिंह ने मंगलवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा की स्वास्थ्य सुविधाओं और कार्यप्रणाली को लेकर धरना दिया। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर की कार्यप्रणाली और नए मेडिकल कॉलेज भवन में सुविधाओं की कमी पर सवाल उठाए।
उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को टांडा मेडिकल कॉलेज, आईजीएमसी शिमला और पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करना पड़ रहा है। उन्होंने चंबा में ट्रॉमा सेंटर स्थापित करने के औचित्य पर प्रश्नचिह्न लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रॉमा सेंटर में मशीनें होने के बावजूद उन्हें संचालित करने के लिए पर्याप्त तकनीकी स्टाफ उपलब्ध नहीं है। उन्होंने प्रबंधन से पूछा कि ट्रॉमा सेंटर शुरू होने के बाद अब तक कितने मरीजों को उपचार मिल पाया है। जय सिंह ने स्थायी चिकित्सकों की नियुक्तियों को लेकर किए जा रहे दावों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने मेडिकल कॉलेज में सभी आवश्यक विशेषज्ञ चिकित्सकों और जांच सुविधाओं की जल्द उपलब्धता की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने सरोल स्थित 200 बिस्तरों वाले नए मेडिकल कॉलेज भवन का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि इस भवन के लोकार्पण के लगभग चार माह बाद भी यहां स्वास्थ्य सुविधाएं पूरी तरह विकसित नहीं हो पाई हैं। एक्सरे और सीटी स्कैन जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं अभी तक शुरू नहीं हुईं। रेडियोग्राफर सहित अन्य तकनीकी कर्मचारियों की कमी के कारण मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed