{"_id":"58ac683a4f1c1b2b69b2412f","slug":"protest-against-rusa-by-sfi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा में रूसा के खिलाफ गरजी एसएफआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा में रूसा के खिलाफ गरजी एसएफआई
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
Updated Tue, 21 Feb 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
rusa protest
- फोटो : rusa protest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा महाविद्यालय में एसएफआई इकाई ने मंगलवार को रूसा के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। एसएफआई इकाई सचिव वरुण कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार ने वर्ष 2013 में रूसा प्रणाली को लागू किया।
विज्ञापन
कहा कि इस प्रणाली से छात्र वर्ग परेशान है। समय पर सेमेस्टरों के रिजल्ट नहीं निकल रहे हैं। छात्रों का भविष्य दांव पर लग गया है। कहा कि सरकार इस फैसले को वापस ले। एमए में भी रूसा प्रणाली को लागू करने की तैयारी की जा रही है। इसे सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
अगर रूसा प्रणाली को लागू किया गया तो जगह-जगह धरने प्रदर्शन किए जाएंगे। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। एसएफआई इकाई सदस्य चिंता ने कहा कि रूसा प्रणाली के तहत छात्रों को पुनर्मूल्यांकन की सुविधा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
रूसा प्रणाली से पहले छात्र अगर किसी विषय में फेल होता था, तो वह पुनर्मूल्यांकन भर सकता था। रूसा प्रणाली में छात्रों को यह सुविधा नहीं दी गई है। उन्होंने सरकार और विवि प्रशासन से मांग की है कि रूसा प्रणाली में छात्रों को पुनर्मूल्यांकन की सुविधा प्रदान करवाई जाए। इस मौके पर एसएफआई जिला अध्यक्ष सुदेश राजपूत, तेजेंद्र, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।