फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Promotion gift to 11 forest division officers

Chamba News: 11 वन खंड अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा

Thu, 24 Aug 2023 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 24 Aug 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Promotion gift to 11 forest division officers
चंबा। जिले में वन विभाग में कार्यरत 11 वन खंड अधिकारियों को सरकार ने पदोन्नत करके वन परिक्षेत्र अधिकारी बनाया है। इससे इन कर्मचारियों में खुशी की लहर है। अपनी पदोन्नति को लेकर ये कर्मचारी काफी समय से आस लगाकर बैठे थे जिन्हें सरकार ने पदोन्नति का तोहफा दिया है। प्रदेश भर में सरकार ने 56 वन खंड अधिकारियों को पदोन्नत किया है। इनमें 11 वन खंड अधिकारी चंबा जिला से संबंधित हैं। वन खंड अधिकारी कुलदीप कुमार, जगदीश कुमार, जगजीत सिंह, प्रकाश, विनय कुमार, रूमाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, जान मोहम्मद, नीरज गुप्ता, प्रेम राम और ओम प्रकाश को सरकार ने पदोन्नत किया है। अब ये अधिकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी के तौर पर कार्य करेंगे। इसमें कई अधिकारी ऐसे भी हैं जो मौजूदा समय में भी वन खंड अधिकारी के साथ वन परिक्षेत्र अधिकारी का पदभार संभाल रहे थे। ऐसे में उन्हें वन परिक्षेत्र अधिकारी के कार्य करने का काफी अनुभव भी है। ऐसे में पदोन्नति मिलने पर ये अधिकारी विभाग के लिए और बेहतर तरीके से कार्य कर पाएंगे।
विज्ञापन


वन मंडल चंबा, चुराह, डलहौजी और भरमौर में तैनात वन खंड अधिकारियों को पदोन्नति मिलने से अन्य कर्मचारियों में पदोन्नति की आस जगी है। इससे पहले सरकार ने वन रक्षकों को पदोन्नति का तोहफा दिया था। अब वन खंड अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा मिला है। वन विभाग के सचिव अमनदीप गर्ग ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed