फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Promotion for ITI technical staff soon; process underway to fill 120 posts.

Chamba News: आईटीआई तकनीकी कर्मचारियों की पदोन्नति जल्द, 120 पद भरने की कवायद

Thu, 17 Sep 2026 10:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 17 Sep 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
Promotion for ITI technical staff soon; process underway to fill 120 posts.
तकनीकी कर्मचारी संघ ने निदेशक के समक्ष उठाए लंबित सेवा मामलों सहित अन्य मुद्दे
विज्ञापन

अगस्त 2023 से लंबित इंस्ट्रक्टरों की पदोन्नति पर विभाग ने जल्द कार्रवाई का दिया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल प्रदेश आईटीआई तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने तकनीकी शिक्षा विभाग के निदेशक रोहित राठौर से मुलाकात कर कर्मचारियों की लंबित समस्याओं और सेवा संबंधी मांगों को उठाया।
प्रतिनिधिमंडल ने अगस्त 2023 से लंबित इंस्ट्रक्टरों की पदोन्नति का मामला प्रमुखता से रखा।
संघ ने कहा कि पदोन्नति प्रक्रिया लंबे समय से लंबित होने के कारण कर्मचारियों को समय पर सेवा लाभ और पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। निदेशक ने मामले को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक विभागीय प्रक्रिया जल्द आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए विभागीय स्तर पर प्रयास जारी हैं और करीब 120 पदों को भरने संबंधी कार्रवाई चल रही है। संघ ने इन पदों को जल्द भरने की मांग की, ताकि कर्मचारियों पर अतिरिक्त कार्यभार कम होने के साथ प्रशिक्षण व्यवस्था भी मजबूत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने 31 जुलाई 2015 के बाद सेवा में शेष रह गए कर्मचारियों से संबंधित नीति के मामले को भी उठाया। निदेशक ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई आगे बढ़ाने का भरोसा दिया। इसके अलावा आईटीआई प्रशिक्षणार्थियों के लिए नई वर्दी लागू करने की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की जानकारी भी दी गई। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार, महासचिव विशाल गौतम, कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार डोगरा समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed