फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Promising Chamba College awarded by giving laptop

लैपटॉप देकर नवाजे चंबा कॉलेज के होनहार

Thu, 26 May 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Promising Chamba College awarded by giving laptop
चंबा। चंबा कॉलेज के वर्ष 2018-19 के विद्यार्थियों अपूर्वा पांडेय, लाघवी शर्मा, मोनिका राणा, शालू, निशा, अब्दुल हैदर, यासीन मोहम्मद, नेक राम, कीर्ति देवी, पंकज ठाकुर, तरुण शर्मा, अभिनव और अभिनव चौणा को लैपटॉप वितरित किए गए।
विज्ञापन

जबकि वर्ष 2019-20 बैच के देवेश नागपाल, शिप्रा महाजन, राखी देवी, वंदना देवी, काजल तानकर, सरस्वती, पुष्पराज, निशा ठाकुर, छिंदू, मनीष कुमारी, मोहम्मद हाशिम, काजल कुमारी, पीयूष, पल्लवी, दीक्षा रनहोत्रा और एलिश हितैषी को लैपटॉप देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सदर विधायक पवन नैयर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। श्रीनिवास रामानुजन विद्यार्थी डिजिटल योजना के तहत परीक्षाओं में मेरिट में रहे मेधावी विद्यार्थियों को यह सौगात दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक ने लैपटॉप विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना मेधावी छात्रों के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होने वाली है। यह योजना प्रदेश सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिससे पूरे प्रदेश में स्कूल और महाविद्यालय के 10 हजार विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। इससे पहले कॉलेज प्राचार्य डॉ. शिवदयाल ने विधायक पवन नैयर को पुष्पगुच्छ भेंट करने के साथ ही शॉल और टोपी भेंटकर उन्हें सम्मानित किया। अतिरिक्त प्रोफेसर अविनाश ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय चंबा के 2018-19 और 2019-20 बैच के 29 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरित किए गए हैं। इस मौके पर कॉलेज का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed