{"_id":"619f8ba5917f1949d1479481","slug":"promising-awarded-at-the-convocation-chamba-news-sml391335837","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह में नवाजे होनहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह में नवाजे होनहार
विज्ञापन
नर्सिंग संस्थान ककीरा में कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित करते कॉल
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुवाड़ी (चंबा)। स्वामी राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग संस्थान ककीरा के अंतिम वर्ष के प्रशिक्षुओं के लिए 9वां दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में गुजरात से पहुंचे डॉ. कुणाल शास्त्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। कॉलेज प्राचार्य के कांता ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
गौरतलब है कि मुख्यातिथि डॉ. कुणाल शास्त्री बचपन से ही नेत्रहीन हैं। नेत्रहीन होने के बावजूद इन्होंने 28 साल की उम्र में संस्कृत में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की और उन्हें राष्ट्रपति अवार्ड मिला है। कार्यक्रम में राजन भाई पटेल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। नर्सिंग कॉलेज के प्रशिक्षकों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्राओं ने पंजाबी, पहाड़ी, गुजराती, वन एक्ट प्ले, सोलो सांग आदि की प्रस्तुतियां दीं। प्राचार्य ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। मुख्यातिथि ने सभी प्रशिक्षुओं को डिग्रियां, मार्कशीट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
प्रदेश भर में टॉप टेन रहने वाले प्रशिक्षुओं को दो लाख रुपये तक के इनाम वितरित किए गए। इस मौके पर डॉ. दिलीप कुमार, देवकी नंदन, सुरजीत सिंह, तरुण मल्होत्रा, देविंद्र, राज महाजन, डीआर कटारिया, नायब तहसीलदार ज्ञान चंद ठाकुर, संजीव कटारिया, कीर्ति विशिष्ठ के अलावा अन्य मौजूद रहे।