{"_id":"661ab3042ab121c37b0b102b","slug":"professional-courses-are-not-being-conducted-in-nine-colleges-of-chamba-chamba-news-c-88-1-ssml1004-122550-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: चंबा के नौ कॉलेज में नहीं करवाए जा रहे व्यावसायिक कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: चंबा के नौ कॉलेज में नहीं करवाए जा रहे व्यावसायिक कोर्स
Sat, 13 Apr 2024 09:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 13 Apr 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
चंबा के नौ कॉलेज में नहीं करवाए जा रहे व्यावसायिक कोर्स
जिला मुख्यालय स्थित सिर्फ चंबा कॉलेज में ही पढ़ रहे वोकेशनल विषय
विद्यार्थी बोले - व्यावसायिक कोर्सों में पढ़ाई करने से मजबूत होगा कौशल
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिला चंबा के नौ राजकीय महाविद्यालयों में बीवॉक के व्यावसायिक कोर्सों की पढ़ाई नहीं हो रही है। इसके चलते विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विद्यार्थियों का कहना है कि चंबा कॉलेज में ही बीवॉक की पढ़ाई करवाई जा रही है। अन्य कॉलेजों में यह सुविधा नहीं है। विद्यार्थियों का कहना है कि बीवॉक के कोर्सों में पढ़ाई करने से वे निजी क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त कर सकते हैं, मगर यह कोर्स अन्य कॉलेजों में नहीं है।
जानकारी के अनुसार जिला चंबा में दस कॉलेज हैं। इनमें मात्र चंबा कॉलेज में ही बीवॉक के कोर्साें की पढ़ाई चल रही है। चंबा कॉलेज में रिटेल मैनेजमेंट और टूरिज्म एवं हॉस्पिटैलिटी कोर्स चल रहे हैं। इन कोर्साें के लिए 40-40 सीटें निर्धारित की गई हैं। इन कोर्साें में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को कौशल विकास भत्ते का भी प्रावधान रहता है। ऐसे में चंबा कॉलेज में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को ही बीवॉक में पढ़ाई करने का अवसर मिल रहा है। अन्य कोर्साें में अभी तक यह सुविधा शुरू नहीं हो पाई है। विद्यार्थियों में राकेश कुमार, पिंकी कुमारी, अमित कुमार, पवन कुमार, नीरज कुमार ने सरकार से मांग की है कि अन्य कॉलेजों में भी बीवॉक की पढ़ाई शुरू करवाई जाए।
विज्ञापन
उधर, बीवॉक के समन्वयक डॉ. चमन ने कहा कि नोडल कॉलेज होने के चलते चंबा कॉलेज में यह कक्षाएं चल रही हैं। अन्य कॉलेजों में भी सरकार के अनुमति के बाद बीवॉक की कक्षाएं शुरू की जा सकती हैं। इसके लिए संबंधित कॉलेज प्रस्ताव दें।