फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Products made by women were very popular at the charity fair.

Chamba News: चैरिटी मेले में खूब भाये महिलाएं की ओर से बनाए उत्पाद

Sun, 07 Jun 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 07 Jun 2026 10:42 PM IST
विज्ञापन
Products made by women were very popular at the charity fair.
डलहौजी में लेडीज़ शक्ति क्लब डलहौज़ी की ओर से आयोजित वार्षिक चैरिटी मेले में मौजूद लोग। जागरूक पा
डलहौजी (चंबा)। लेडीज शक्ति क्लब डलहौजी ने रविवार को वार्षिक चैरिटी मेले का आयोजन किया। इस मेले का आयोजन सुभाष चौक पर किया गया।
विज्ञापन

मेले में खान-पान के स्टाॅलों के अलावा खेलों के और हैंडीक्राफ्ट उत्पादों के स्टाॅल भी लगाए गए। इसमें लेडीज शक्ति क्लब डलहौजी की सदस्यों ने अपना योगदान दिया। मेले का पर्यटकों, स्थानीय लोगों और बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। महिलाओं की ओर से तैयार किए गए खाद्य पदार्थों को भी खूब पसंद किया गया। लेडीज शक्ति क्लब की अध्यक्ष कोमल कोहली ने बताया कि इस मेले से होने वाली आय को समाज सेवा में लगाया जाएगा। इस मेले में दिन भर लोगों की चहल-पहल रही। इस मेले के दौरान पर्यटकों ने भी लोगों ने खूब आनंद उठाया। मेले का आकर्षण हिमाचल का पारंपरिक व्यंजन सिड्डू, मुंबई की भेल पूरी रही। इस अवसर पर प्रेमलता, पूजा बहल, ब्रिज बग्गा, रजनी शर्मा, बेबी, सीमा वर्मा, राज कोहली और अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed