फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Procession taken out in the city on Valmiki manifesto festival

Chamba News: शहर में वाल्मीकि प्रकटोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

Wed, 16 Oct 2024 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 16 Oct 2024 10:10 PM IST
विज्ञापन
Procession taken out in the city on Valmiki manifesto festival
चंबा में वालमीकि प्रकट दिवस के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा।संवाद
चंबा। महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर बुधवार को शहर में शोभायात्रा निकाली गई। वाल्मीकि मंदिर पक्काटाला से शुरू हुई शोभायात्रा पूरे शहर की परिक्रमा करने के बाद समाप्त हुई।
विज्ञापन

शोभायात्रा में शहर के गणमान्य लोगों के अलावा काफी तादाद में वाल्मीकि समुदाय के लोगों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। महर्षि वाल्मीकि जयंती को लेकर पक्काटाला मोहल्ले स्थित मंदिर को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। शहर में निकाली गई शोभायात्रा का विभिन्न पड़ावों पर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन से माहौल को भक्तिमय बना दिया। वीरवार को महर्षि वाल्मीकि के प्रकटोत्सव के मौके पर पक्काटाला मोहल्ले स्थित मंदिर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर वाल्मीकि सभा चंबा के प्रधान पीसी रैणा, महिंद्र कुमार, डॉ केशव वर्मा, स्वामी भुवनेश्वर शर्मा, करतार सिंह ठाकुर लियाकत अली, खालिद मिर्जा, मुकेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed