{"_id":"625af9a86e7a78123904248e","slug":"private-company-will-give-job-to-60-unemployed-chamba-news-sml40589808","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कंपनी साठ बेरोजगारों को देगी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कंपनी साठ बेरोजगारों को देगी नौकरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। जिला रोजगार कार्यालय में बीस अप्रैल को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। इसमें सिरमौर की एक निजी कंपनी ऑपरेटरों के साठ पदों पर बेरोजगार युवाओं को नौकरी देगी। चयनित होने पर कंपनी योग्यता अनुसार 13,500 रुपये मासिक वेतन देगी। ऑपरेटर के लिए शैक्षणिक योग्यता आईटीआई फीटर, मेकेनिक, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मोटर मेकेनिक, पंप ऑपरेटर और वेल्डर रहेगी। इसके लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष निर्धारित की गई है।
युवाओं को प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा सहित जिला रोजगार कार्यालय में 11 बजे पहुंचना होगा। कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी बेरोजगार युवाओं को कोरोना नियमों की पालना करनी होगी। इसके साथ ही बिना मास्क किसी भी युवा को एंट्री नहीं दी जाएगी। सामाजिक दूरी नियम की पालना भी युवाओं को सुनिश्चित बनानी होगी।
गौरतलब है कि गत दो वर्षों में कोरोना महामारी के चलते निजी सेक्टर में नौकरी के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन काफी कम हो पाया है, लेकिन अब कोरोना संक्रमण के मामले घटने के बाद विभाग की ओर से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि वे साक्षात्कार में बढ़-चढ़ कर भाग लें।