फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Private company will fill 274 posts of security personnel

Chamba News: सुरक्षा कर्मियों के 274 पद भरेगी निजी कंपनी

Tue, 02 Jan 2024 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 02 Jan 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Private company will fill 274 posts of security personnel
चंबा। जिला चंबा के बेरोजगार युवाओं को निजी कंपनी में बतौर सिक्योरिटी गार्ड नौकरी हासिल करने का मौका है।
विज्ञापन

जिला रोजगार कार्यालय चंबा के सौजन्य से रोजगार उप कार्यालय भरमौर, सुंडला और तीसा में आठ, नौ और दस जनवरी को परिसर साक्षात्कार होंगे। कंपनी सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 274 पद भरेगी। शैक्षणिक योग्यता दसवीं और जमा दो तय की गई है। आयु सीमा 20 से 36 वर्ष निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 12 से 25 हजार रुपये तक वेतन दिया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने बेरोजगार युवाओं से आह्वान किया है कि वे परिसर साक्षात्कार में बढ़-चढ़कर भाग लें। युवाओं को प्रमाण पत्र मौके पर उपलब्ध करवाने होंगे। इच्छुक आवेदक को परिसर साक्षात्कार में भाग लेने से पहले ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा। इसके लिए विभाग की ओर से क्यूआर कोड भी जारी किया गया है। इसमें पुरुष और महिलाएं भी भाग ले सकती हैं। शारीरिक मापदंड पुरुषों के लिए ऊंचाई पांच फीट सात इंच और वजन 60 किलोग्राम और लड़कियों के लिए 5 फीट 4 इंच ऊंचाई और 48 किलोग्राम वजन निर्धारित किया गया है। संवाद
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed