फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Private company duped the villagers of 12 lakhs

Chamba News: निजी कंपनी ने ग्रामीणों के डकारे 12 लाख

Sat, 24 Jun 2023 11:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 24 Jun 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
Private company duped the villagers of 12 lakhs
चंबा। तेलका में एक निजी कंपनी लोगों के 12 लाख रुपये डकार कर रफूचक्कर हो गई। कंपनी लोगों से आरडी के रूप में पैसे जमा कर रही थी। विकास खंड सलूणी के तहत आती ग्राम पंचायत मौड़ा के पास पहुंची ग्रामीणों की शिकायतों के बाद इसका खुलासा हुआ है। पंचायत स्तर पर ग्रामीणों की शिकायतों का निवारण न करवा पाने पर आखिरकार पंचायत प्रबंधन ने इस शिकायत को उपायुक्त के पास भेजा। पंचायत प्रबंधन ने संबंधित मामले में यथाशीघ्र छानबीन कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने शिकायत के आधार पर अब मामले की तफ्तीश का जिम्मा पुलिस अधीक्षक को सौंपा है। पुलिस महकमा मामले की तफ्तीश कर शीघ्र इससे पर्दा उठाने का दावा कर रहा है। मौड़ा पंचायत के ग्रामीणों ने नौ मई को पंचायत प्रतिनिधि से शिकायत की। तेलका क्षेत्र के ग्रामीणों ने लिखित रूप से शिकायत दी कि तेलका में अर्थ कोष निधि लिमिटेड नाम की कंपनी चार साल से कार्य कर रही थी। बताया कि कंपनी ने लोगों से आरडी के नाम पर करीब 12 लाख से अधिक रुपये ऐंठ लिए हैं जिन्हें अब वापस करने का नाम नहीं ले रही है। तेलका क्षेत्र में इस कंपनी का जो कार्यालय था, वह भी बीते कुछ दिन से बंंद हो गया है। बताया जा रहा है कि यह राशि 12 लाख से ज्यादा भी हो सकती है।
विज्ञापन

मौड़ा पंचायत प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि पंचायत के पास ग्रामीणों की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर ग्रामीणों ने करीब 12 लाख से अधिक अर्थ कोष लिमिटेड कंपनी के पास जमा करवाने की बात कही है। बताया कि अब कंपनी यहां से रफूचक्कर हो चुकी है। उन्होंने प्रशासन को मामला सौंप कर इसकी तफ्तीश की मांग की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। पुलिस अपने स्तर पर हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed