फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Prisoners will also get the benefit of Himcare scheme

Chamba News: कैदियों को भी मिलेगा हिमकेयर योजना का लाभ

Thu, 27 Apr 2023 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Thu, 27 Apr 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Prisoners will also get the benefit of Himcare scheme
चंबा। प्रदेश भर के कारावासों में सजा काट रहे कैदियों की बीमारी का इलाज अब हिमकेयर योजना के तहत होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग कारावास में सजा काट रहे सभी कैदियों के हिमकेयर कार्ड बना रहा है। कार्ड बनाने के लिए विशेष तौर पर कारावासों में स्वास्थ्य कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है जो पात्र सभी कैदियों के हिमकेयर कार्ड बना रहे हैं। कैदियों के हिमकेयर योजना के तहत कार्ड बनाने के लिए स्वास्थ्य सचिव एम सुधा देवी ने आदेश निकाले हैं। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने कैदियों के हिमकेयर योजना के तहत कार्ड बनाना शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम अब तक जिला कारागार में सजा काट रहे 30 कैदियों के हिमकेयर कार्ड बना चुकी है। अन्य पात्र कैदियों के भी योजना के तहत कार्ड बनाए जाएंगे। इससे पहले जेल में कैदियों को यह सुविधा नहीं मिल रही थी। कैदियों के हिमकेयर कार्ड बनाते समय कारागार अधीक्षक बैंसु राम और लक्ष्मण सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। हिमकेयर कार्ड बनाने के लिए कैदी का हिमाचली होना अनिवार्य है। जिन कैदियों के पास हिमाचली प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और आधार कार्ड होंगे, वही हिमकेयर योजना के तहत पात्र होंगे। स्वास्थ्य विभाग जिला चंबा में तैनात जिला समन्वयक जितेंदरी राणा और ओम प्रकाश कैदियों के कार्ड बना रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य सचिव के आदेशानुसार कारागार में कैदियों के हिमकेयर कार्ड बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed