{"_id":"60392d0f8ebc3ee95a778c4f","slug":"printer-started-working-after-four-montha-chamba-news-sml362406383","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से खराब प्रिंटर को करवाया दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह से खराब प्रिंटर को करवाया दुरुस्त
विज्ञापन
प्रिंटर ठीक होने के डाकघर बनीखेत में बनने शुरू हुए आधार कार्ड।
- फोटो : Chamba
बनीखेत (चंबा)। चार माह से खराब पड़े आधार कार्ड बनाने वाले प्रिंटर को डाक विभाग ने अमर उजाला में खबर छपने के बाद दुरुस्त करवा दिया। उप डाकघर बनीखेत में आधार कार्ड प्रिंट करने वाले प्रिंटर में स्याही खत्म हो चुकी थी। इसकी वजह से आधार कार्ड बनाने के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
लोगों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए अमर उजाला ने फोटो सहित इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर छपने के बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आए। अधिकारियों ने उप-डाकघर बनीखेत में प्रिंटर में स्याही का प्रबंध करवा दिया। इसके साथ ही एक अन्य खराब प्रिंटर को भी दुरुस्त करवा दिया गया। अब डाकघर में लोगों के आधार कार्ड बनने शुरू हो गए हैं। इसके लिए लोगों ने अमर उजाला का धन्यवाद किया है।
उप डाकघर पालक गौरव देव ने बताया कि विभाग की ओर से प्रिंटर में डालने के लिए स्याही भेज दी गई है। साथ ही खराब प्रिंटर को भी दुरुस्त कर दिया गया है। अब लोगों को बनीखेत में आधार कार्ड बनाने में कोई परेशानी नहीं होगी। शुक्रवार को 22 आधार कार्ड बनाए गए। लोगों की सुविधा के लिए डाकघर में पूरी व्यवस्था की गई है। आधार कार्ड बनवाने के लिए लोगों को अब भटकना नहीं पड़ेगा।