{"_id":"60368c498ebc3ee92f19f820","slug":"primary-health-center-dedicated-to-lay-people-chamba-news-sml3621574120","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेच लोगों को समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेच लोगों को समर्पित
विज्ञापन
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेच का शुभारंभ करते विधायक जियालाल कपूर।
- फोटो : Chamba
भरमौर (चंबा)। ग्राम पंचायत लेच में बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का स्थानीय विधायक जियालाल कपूर ने विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद विधायक ने मुख्य सड़क से संपर्क मार्ग लेच की आधारशिला भी रखी। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के तहत जनजातीय और गैर जनजातीय क्षेत्रों में विभिन्न विकास कार्य किए जाएंगे।
प्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन के लिए पर्याप्त मात्रा में बजट उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेच के आरंभ होने से गैहरा, प्युहरा, थलली, बलोठ, खुंदेल और ब्रेही ग्राम पंचायतों के सैकड़ों लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। लेच गांव को सड़क से जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग को टोकन बजट के रूप में 15 लाख की राशि उपलब्ध करवा दी गई है। रावी नदी पर प्रस्तावित पुल के निर्माण के लिए दो करोड़ 57 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को 31 मई तक पुल निर्माण का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने लेच गांव में जल्द सामुदायिक पुस्तकालय और पंचायत सभागार भवन बनाने का भरोसा भी दिया। वहीं, पंचायत में 20 सोलर लाइट लगवाने की घोषणा की। सीवरेज सुविधा को लेकर स्थानीय पंचायत की मांग पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश गुलेरी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग संजीव महाजन, प्रधान सुनीता भूषण आदि मौजूद रहे।