फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Preparations underway to disconnect 350 consumers in Koti.

Chamba News: कोटी में 350 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की तैयारी

Fri, 09 Oct 2026 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 09 Oct 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Preparations underway to disconnect 350 consumers in Koti.
सरोल (चंबा)। बिजली बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं पर विद्युत बोर्ड ने कार्रवाई की तैयारी कर ली है। विद्युत उपमंडल कोटी के तहत 350 उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करवाने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। इन पर बोर्ड के कुल 2,99,420 रुपये बकाया हैं।
विज्ञापन

बोर्ड ने उपभोक्ताओं को 15 दिन के भीतर राशि जमा करवाने का अल्टीमेटम दिया है। तय अवधि में भुगतान नहीं करने पर बिजली कनेक्शन अस्थायी रूप से काट दिए जाएंगे। कनेक्शन दोबारा जुड़वाने के लिए बकाया बिल के साथ 250 रुपये अतिरिक्त शुल्क भी देना होगा।
विज्ञापन

विद्युत उपमंडल कोटी के सहायक अधिशासी अभियंता अजय कुमार ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय में बिल जमा करवाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नोटिस मिलने वाले उपभोक्ता समय रहते बकाया राशि का भुगतान सुनिश्चित करें, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित होने से होने वाली परेशानी से बचा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed