फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Preparation to shift the school for which houses and shops were demolished

Chamba News: जिस स्कूल के लिए तुड़वाए घर और दुकानें, उसे ही शिफ्ट करने की तैयारी

Sat, 29 Jun 2024 10:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 29 Jun 2024 10:01 PM IST
विज्ञापन
Preparation to shift the school for which houses and shops were demolished
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के खणी में जिस माॅडल स्कूल को बनाने के लिए लोगों ने अपने घर और दुकानें तुड़वाए, देवदार के 62 पेड़ भी स्कूल के नाम पर बलि चढ़ा दिए गए, वहां से अब एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूल को शिफ्ट करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

इससे स्थानीय लोगों में भारी रोष है। लोगों ने जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने मांग की कि खणी में ही आवासीय एकलव्य स्कूल का निर्माण करवाया जाए। खणी में इस स्कूल के निर्माण कार्य के लिए अब तक 92 लाख की धनराशि खर्च हो चुकी है। ऐसे में यदि यहां से स्कूल को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाता है तो इस धनराशि की बर्बादी होगी।
विज्ञापन


ज्ञापन सौंपने पहुंचे एकलव्य जनजातीय विकास संस्था ब्रह्मपुर के अध्यक्ष दीपक सिंह ने जनजातीय विकास मंत्री से कहा कि खणी से यदि आवासीय मॉडल एकलव्य स्कूल शिफ्ट किया जाता है तो ग्रामीण आंदोलन की राह पर जा सकते हैं। उन्होंने जनजातीय विकास मंत्री से आग्रह किया कि वह संबंधित विभाग को निर्देश दें कि आवासीय एकलव्य आवासीय स्कूल का निर्माण खणी में ही किया जाए। मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग पर जरूर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed