फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Pre-primary classes will start in 101 government schools of the district

जिले के 101 सरकारी स्कूलों में शुरू होंगी प्री प्राइमरी कक्षाएं

Tue, 02 Mar 2021 10:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Pre-primary classes will start in 101 government schools of the district
Pre-primary classes will start in 101 government schools of the district
चंबा। जिले में दस से 15 विद्यार्थियों वाले सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। एसएसए की ओर से इसके बारे में प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेज दिया गया है। प्रस्ताव में उन्हीं स्कूलों को शामिल किया गया है, जहां विद्यार्थियों की संख्या दस से पंद्रह के बीच है। लिहाजा, इससे कम संख्या वाले सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू नहीं हो पाएंगी।
विज्ञापन

सरकार ने प्री प्राइमरी स्कूलों को शुरू करने के लिए गाइडलाइन में फेरबदल किया है। इससे पहले सरकार सभी सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने की तैयार में थी। लेकिन, अब नई व्यवस्था के तहत उन्हीं सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू होंगी जहां बच्चों की संख्या दस से पंद्रह या इससे अधिक होगी। यह जानकारी समग्र शिक्षा अभियान के परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा ने दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि प्रदेश सरकार ने विद्यार्थियों की नींव पक्की करने के लिए जहां आंगनबाड़ी केंद्र चलाए हैं वहीं, अब बच्चों को सरकारी स्कूलों की ओर आकर्षित करने के लिए निजी स्कूलों की तर्ज पर प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू करवाई जा रही हैं। जिले में अब तक 357 सरकारी स्कूलों में प्री प्राइमरी की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। यहां 3900 विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहरहाल, अब सरकार ने ऐसे 101 स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेजा है, जहां विद्यार्थियों की संख्या दस से लेकर पंद्रह के बीच है। सरकार की स्वीकृति के बाद इन स्कूलों में भी प्री प्राइमरी की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। जिला परियोजना अधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार जिले में 101 स्कूलों में विद्यार्थियों की संख्या दस से पंद्रह या इससे अधिक है। कहा कि इन स्कूलों में प्री प्राइमरी कक्षाएं शुरू करने के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। कहा कि स्वीकृति मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed