{"_id":"66d88713b2a1591371096857","slug":"pre-primary-classes-started-in-the-school-promotion-bypassed-twice-chamba-news-c-88-1-cmb1003-132425-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: स्कूल में शुरू की प्री प्राइमरी कक्षाएं, दो बार प्रमोशन को कर दिया दरकिनार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: स्कूल में शुरू की प्री प्राइमरी कक्षाएं, दो बार प्रमोशन को कर दिया दरकिनार
Wed, 04 Sep 2024 09:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Wed, 04 Sep 2024 09:43 PM IST
विज्ञापन
इंदू ठाकुर। स्त्रोत जागरूक पाठकअध्यापक दिवस वाली खबर के साथ
पंकज सलारिया
चंबा। सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए नर्सरी की कक्षाएं शुरू करवाने वाली शिक्षिका इंदु ठाकुर ने दो बार प्रमोशन को दरकिनार किया है। राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला मेल में रहते इंदु को दो बार विभाग की ओर से पदोन्नति दी गई, लेकिन उन्होंने इसे दरकिनार कर दिया।
जेबीटी के बाद उन्होंने मुख्याध्यापक बनना था। अध्यापिका ने स्कूल में 2019 में ही अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू करवाई थी। नर्सरी कक्षा में प्रवेश के लिए अपनी बेटी को प्राइवेट स्कूल से निकालकर प्रवेश दिलवाया, दूसरी तरफ ग्रामीणों को भी इस बारे जागरूक कर स्कूल में नर्सरी कक्षा शुरू की। इसी बीच उन्हें विभाग की ओर से पदोन्नति दी गई। उन्होंने इसे नजरअंदाज कर दिया। उनका मानना था कि स्कूल में नर्सरी की कक्षाएं शुरू तो कर दी हैं, मगर बच्चों का आधार अभी तक नहीं बन पाया है। वर्ष 2021 में भी उन्हें प्रमोशन मिली, लेकिन स्कूल में बच्चों की संख्या अधिक न होने से उन्होंने कुछ समय और स्कूल में बताने का निर्णय लिया और एक बार फिर पदोन्नति को दरकिनार कर दिया। गत वर्ष ही उन्होंने प्रमोशन लिया है। स्कूल में बच्चों का बेस अच्छा होने के बाद ही उन्होंने पदोन्नति स्वीकार की। वर्तमान में राजकीय प्राथमिक पाठशाला कैल में सेवाएं दे रही हैं। वहीं, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंबा की ओर से भी इस अध्यापिका के प्रयासों की प्रशंसा की जा चुकी है।
--