{"_id":"6521964f3e25c506a90af866","slug":"pradhan-sangh-came-out-in-support-of-zip-cadre-personnel-chamba-news-c-88-1-cmb1003-9292-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जिप कैडर के कर्मियों के समर्थन में उतरा प्रधान संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जिप कैडर के कर्मियों के समर्थन में उतरा प्रधान संघ
Sat, 07 Oct 2023 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 07 Oct 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
चंबा। मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कलम छोड़ो हड़ताल कर रहे जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को प्रधान संघ चंबा के पदाधिकारियों ने समर्थन दिया है।
प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने सरकार से मांग की है कि जिला परिषद कैडर के तहत नियुक्त कर्मचारियों की मांगें बिना विलंब पूरी की जाएं। इस बारे में विकास खंड अधिकारी चंबा रणविजय कटोच को ज्ञापन भी सौंपा। कहा गया कि पंचायतों का कार्यभार किसी अन्य कर्मचारियों को देना तर्कसंगत नहीं है। पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों और कनिष्ठ अभियंताओं के बिना पंचायतों का कार्य सुचारू रूप से चलना संभव नहीं है। इसलिए जब तक कर्मचारियों की हड़ताल खत्म नहीं होती है, तब तक सभी प्रधान पंचायतों में विकास कार्य शुरू नहीं करेंगे। संवाद