फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   PR Paharia took charge

Chamba News: पीआर पहाड़िया ने संभाला कार्यभार

Wed, 05 Apr 2023 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 05 Apr 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
PR Paharia took charge
चंबा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा के रूप में पीआर पहाड़िया ने पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वह प्रदेश की राजधानी समेत अन्य जिलों में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह हिमाचल प्रदेश सरकार में विशेष सचिव (कानून) के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा पीआर पहाड़िया का जन्म 24 मई 1964 में हुआ। उनकी प्राथमिक और उच्च विद्यालय स्तर की पढ़ाई गांव कर्जन और हरिपुर तहसील मनानी जिला कुल्लू में हुई। डिग्री कॉलेज कुल्लू से बीए करने के बाद उन्होंने वर्ष 1988 में दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की डिग्री और 29 दिसंबर 1997 तक जिला न्यायालय कुल्लू में एक वकील के रूप में अभ्यास किया। वर्ष 1993 में जिला उपभोक्ता फोरम कुल्लू के सदस्य के रूप में भी नामांकित हुए और उसी पद पर वर्ष 1997 तक बने रहे। वर्ष 1997 में न्यायिक सेवाएं और कोर्ट नंबर 2, धर्मशाला, बिलासपुर, शिमला कोर्ट नंबर 3, आनी, करसोग, रोहड़ू और चौपाल (हिमाचल प्रदेश) में उप न्यायाधीश-सह-जेएमआईसी के रूप में तैनात हुए। तत्पश्चात 19 जुलाई, 2006 को सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में पदोन्नत हुए और एक जनवरी 2006 से सिविल जज (सीनियर डिवीजन)-सह-मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जिला बिलासपुर के रूप में तैनात हुए। एक सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सह मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के रूप में जिला किन्नौर में रिकांगपिओ में स्थानांतरित किया गया और वहां दो फरवरी 2013 को कार्यभार संभाला। 11 अप्रैल 2014 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश और चंबा में एक जनवरी 2014 से उसी पद पर रहे। एक अक्तूबर 2014 को हिमाचल प्रदेश सरकार में विशेष सचिव (कानून) के रूप में स्थानांतरित हुए और उन्हें तैनाती मिली।
विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में चंबा में तैनात शरद कुमार लगवाल का एक फरवरी 2023 को हिमाचल प्रदेश सरकार में विशेष सचिव (कानून) के रूप में स्थानांतरण हुआ। इसके बाद अब जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंबा पीआर पहाड़िया ने भदभार ग्रहण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed