{"_id":"5d2dfa2a8ebc3e6cce127ffc","slug":"power-problem-chamba-news-sml3006469144","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुराह उपमंडल की अधिकांश पंचायतों में बिजली की आंखमिचौनी की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुराह उपमंडल की अधिकांश पंचायतों में बिजली की आंखमिचौनी की समस्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुराह (चंबा)। उपमंडल चुराह के तहत अधिकांश पंचायतों में बिजली की आंखमिचौनी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि दस दिन से उन्हें समस्या से जूझना पड़ रहा है लेकिन अभी तक विद्युत बोर्ड ने कोई कदम नहीं उठाए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत बोर्ड से कई बार मौखिक रूप से शिकायत भी की गई है लेकिन, समस्या अभी भी जस की तस है। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र की पंचायतों तीसा और हिमगिरी फीडर में तकनीकी खराबी की वजह से बिजली की आंखमिचौनी का सिलसिला जारी है। विद्युत बोर्ड के मुताबिक शरारती तत्व विद्युत लाइनों से छेड़छाड़ कर रहे हैं। इसके चलते समस्या पेश आ रही है। ग्राम पंचायत भंजराड़ू, तीसा, जुंगरा, पद्दर, तीसा द्वितीय, खुशनगरी, सेईकोठी, कुठेड़ बदोड़ा, खजुआ, बिहाली, हिमगिरी और पंजसेई में यह समस्या पेश आ रही है। ग्रामीणों राकेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, देवी चंद, उमेश कुमार, सुनील कुमार, परवेज, सत्यपाल, सुमित कुमार, राज कुमार, भीम सेन, जन्म सिंह, लौकी नंद, रवि कुमार आदि का कहना है कि बिजली की आंखमिचौनी से उनका काम भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि रात के समय भी बिजली अचानक गुल हो जाती है। उन्होंने विद्युत बोर्ड से मांग की है कि जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए। विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि समस्या ध्यान में है। लाइनों में तकनीकी खराबी आ रही है, जिसे जल्द दुरुस्त करवा दिया जाएगा।