{"_id":"636d38a8377776044c6d2c62","slug":"power-failure-tests-of-patients-could-not-be-done-for-one-hour-chamba-news-sml4274704154","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली गुल, एक घंटा नहीं हो पाए मरीजों के टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली गुल, एक घंटा नहीं हो पाए मरीजों के टेस्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में बिजली गुल होने से एक घंटे तक मरीजों के टेस्ट नहीं पाए। शुल्क काउंटर पर टेस्ट को लेकर काटी जाने वाली पर्ची मरीजों को नहीं मिल पाई। हालांकि, मरीज टेस्ट करवाने के लिए शुल्क की स्लिप लेने के लिए काउंटर के बाहर खड़े रहे। अस्पताल में सुबह 11:00 बजे अचानक बिजली गुल हो गई जो दोपहर 12:15 बजे बहाल हुई। इस बीच मरीजों को शुल्क जमा करवाने के लिए परेशान होना पड़ा।
तीमारदारों अशोक कुमार, हंसराज, कमल, सुरेंद्र, रीना कुमारी और रेखा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में बिजली गुल होने पर मरीजों की सुविधा के लिए जेनरेटर की सुविधा होनी चाहिए। सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में बिजली गुल होने की समस्या आगामी दिनों में भी आ सकती है।
इस परेशानी से मरीजों को राहत देने के लिए प्रबंधन को मुख्य सेवाओं को जेनरेटर से जोड़ना चाहिए। प्राचार्य डॉक्टर पंकज गुप्ता ने बताया कि एमआरआई और सीटी स्कैन के लिए जेनरेटर लगाया गया है। अन्य सेवाओं को भी जेनरेटर से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।