{"_id":"5fb916fd8ebc3e74f6226092","slug":"power-cut-in-bharmour-from-24-november-chamba-news-sml352068651","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाके की ठंड में बिजली कट की अधिसूचना से भरमौर के लोगों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाके की ठंड में बिजली कट की अधिसूचना से भरमौर के लोगों में गुस्सा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर में पन विद्युत प्रोजेक्ट होने के बावजूद भी लोगों को बिजली कटों से निजात नहीं मिल पा रही है। बिजली बोर्ड की ओर से भरमौर में 24 नवंबर से 29 दिसंबर तक 11 दिनों के लिए बिजली कट लगाने को लेकर अधिसूचना जारी की गई है।
इस अधिसूचना को पढ़ने के बाद जनजातीय क्षेत्र के लोगों में बिजली बोर्ड के प्रति भारी रोष पनप उठा है। ग्रामीण सोमवार को बिजली कट के विरोध में एडीएम के जरिये मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजने की बात कर रहे हैं। भरमौर में चालू वर्ष में दर्जनों बार पहले भी बिजली के कट लग चुके हैं। ऐसे में दोबारा से 11 दिनों के बिजली कट की अधिसूचना जारी होने पर लोगों में काफी आक्रोश है।
व्यापार मंडल भरमौर के प्रधान देसराज शर्मा, कर्ण शर्मा, हरीशरण, प्रीतम, राकेश, हसंराज और प्यार सिंह ने बताया कि जनजातीय क्षेत्र भरमौर में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नदी नालों में बहने वाला पानी ठंड से जमने लगा है। इतनी कड़ाके की ठंड में बिजली के कट लगने से ग्रामीणों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गर्मियों के मौसम में बोर्ड ने यह तर्क देकर कट लगाए कि सर्दियों में बिजली की समस्या पेश नहीं आएगी। मगर सर्दियां शुरू होते ही भरमौर में कट लगाने का क्रम फिर से शुरू हो गया है। बोर्ड में नोटिफिकेशन में कट सुबह नौ से शाम छह बजे तक लगाने की बात कहता है। मगर बिजली बहाल होने में रात के नौ भी बज जाते हैं। इसको देखते हुए लोगों ने बिजली कट के फैसले पर नाराजगी जाहिर की है।