{"_id":"6329f957212a3264771e3dc7","slug":"poster-war-broke-out-for-dalhousie-hot-seat-of-the-district-chamba-news-sml42236931","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला की हॉटसीट को लेकर लगी सियासत गर्मानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला की हॉटसीट को लेकर लगी सियासत गर्मानें
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। जिले की हॉट सीट माने जाने वाले डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में सियासत गरमाने लगी है। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की गुटबाजी अब पोस्टरों के माध्यम से भी नजर आने लगी है। भाजपा हाईकमान ने जहां प्रदेश में अभी तक प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है वहीं भाजपा डलहौजी मंडल अध्यक्ष की ओर से सोशल मीडिया में 2017 में रहे भाजपा प्रत्याशी डीएस ठाकुर के पक्ष में वोट डालने की पोस्ट वायरल की जा रही है।
इतना ही नहीं, डलहौजी भाजपा से आरएसएस से संबंधित एक अन्य युवा नेता संदीप कुमार ने भी पोस्ट जारी कर अपनी उम्मीदवारी की आवाज बुलंद की है। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा से युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर और प्रदेश योजना बोर्ड के सदस्य और पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मनोज चड्डा का नाम भी टिकट की दौड़ में शामिल बताया जा रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में टिकट के तलबगारों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है जो अब पोस्टर वॉर में तब्दील होती नजर आ रही है। डलहौजी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा में गुटबाजी साफ दिख रही है।
सूत्रों की मानें तो अभी हाल में प्रदेश भाजपा सह प्रभारी के डलहौजी दौरे के दौरान भी ऐसा कुछ देखने को मिला था। उनसे शिकायत की गई थी कि भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं को हाशिए पर धकेला गया है और उनकी कोई सुनवाई नहीं होती। सूत्रों के अनुसार एक भाजपा नेता ने तो सह प्रभारी के सामने ही मौजूदा कई नेताओं की अच्छी खासी क्लास लगा दी थी। प्रदेश भाजपा सह प्रभारी डलहौजी दौरे के दौरान नाराज दिखे। वहीं दूसरी ओर से कांग्रेस पार्टी से विधायक आशा कुमारी ने भी अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। हालांकि, डलहौजी कांग्रेस में आशा कुमारी के खिलाफ कोई भी बगावती सुर नहीं दिख रहा।