{"_id":"62a61c4b225ad73afc27ccc0","slug":"postal-workers-should-work-on-the-roadside-due-to-lack-of-signal-chamba-news-sml411924818","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिग्नल न होने से सड़क किनारे काम करे डाक कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिग्नल न होने से सड़क किनारे काम करे डाक कर्मी
विज्ञापन
मेल के केहल गांव में इंटरनेट का सिग्नल न होने के कारण सड़क किनारे बैठ डाकघर का काम निपटाते डाकघर क?
- फोटो : Chamba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनीखेत (चंबा)। इंटरनेट सेवा न होने से डाक कर्मचारी को एक किलोमीटर दूर जाकर सड़क किनारे काम निपटाना पड़ रहा है। उप-डाकघर केहल में इंटरनेट नेटवर्क नहीं है। इससे ऑनलाइन काम नहीं हो पा रहे हैं।
इसकी वजह से लोगों के उप-डाकघर में काम नहीं हो रहे हैं। ऑनलाइन काम करने के लिए कर्मचारियों को एक किलोमीटर दूर सोहर नाला के पास जाना पड़ रहा है। वहां पर सड़क किनारे बैठकर कर्मचारी काम करते हैं। शुक्रवार को डाक कर्मचारी हाथ में ऑनलाइन कार्य करने वाली मशीन लेकर लोगों के कार्य करता हुआ दिखाई दिया। जब उस कर्मचारी से सड़क किनारे बैठकर कार्य करने का कारण पूछा गया तो उसने बताया कि उप-डाकघर में इंटरनेट का नेटवर्क नहीं आता है। इस कारण लोगों के ऑनलाइन काम नहीं हो पा रहे हैं।
मोरनु पंचायत के मारियाला, केहल, सोहर, धड़ेई, बकान, ललहेड, फाटि, चूडियारा, कलर, बेसका, टुवाल और बाढ़ गांव के करीब 2500 लोग काम करवाने के लिए उप-डाकघर केहल आते हैं। कुछ गांव डाकघर से 10 किलोमीटर दूर हैं। जहां से लोग पैदल कार्य करवाने के लिए डाकघर पहुंचते हैं। लेकिन इंटरनेट न होने से लोगों को कार्य करवाए बिना लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
डाकघर में वृद्धावस्था पेंशन, आरडी, सुकन्या स्मृद्धि योजना, खुला खाता, एफडी समेत कई काम ऑनलाइन होते हैं। इसके अलावा रजिस्ट्री और डाक संबंधी काम भी ऑनलाइन करने पड़ते हैं। बिना इंटरनेट लोगों के ये कार्य नहीं हो पा रहे हैं। पंचायत प्रधान सदेश कुमारी ने बताया कि केहल में नेटवर्क की परेशानी सालों से है। इसका स्थायी हल नहीं निकाला जा रहा है। केहल में टावर लगाना जरूरी है।
उप-डाकघर केहल में इंटरनेट की समस्या पेश आ रही है। इसके समाधान के लिए विभाग जल्द ही उचित कदम उठाएगा। तिलक राज, जिला डाक अधीक्षक।