{"_id":"583d7ddd4f1c1bb61fde60c8","slug":"pollution-in-udaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशरूम कंपोस्ट यूनिट से फैला प्रदूषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मशरूम कंपोस्ट यूनिट से फैला प्रदूषण
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 29 Nov 2016 06:42 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर वासी प्रदशऱ्र्न करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
चंबा-पठानकोट मार्ग पर स्थित उदयपुर गांव में मशरूम कंपोस्ट यूनिट पर विवाद उठाना शुरू हो गया है।
विज्ञापन
लोगों को कहना है कि इस यूनिट से उदयपुर क्षेत्र में प्रदूषण फैल रहा है। जिससे क्षेत्रवासियों का भयंकर बीमारियों की चपेट में आने की संभावना है। ऐसे में पहले भी इस संदर्भ जिला परियोजना अधिकारी को लोग ज्ञापन सौंप कर इस समस्या से निजात दिलाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
लोगों ने बताया कि इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग और प्रदूषण नियंत्रक विभाग के पैमाने भी जाम हो गए हैं। लेकिन इस लापरवाही का खामियाजा उदयपुर क्षेत्र के लोग उठाने को कतई तैयार नहीं है। लिहाजा लोगों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि अगर पंद्रह दिसंबर तक इसे बंद नहीं किया गया तो ग्रामीण सड़क पर उतरने से गुरेज नहीं करेंगे।
विज्ञापन