फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Polling teams cooked their own food by lighting a stove.

Chamba News: पोलिंग टीमों ने खुद चूल्हा जलाकर पकाया खाना

Mon, 25 May 2026 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 25 May 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Polling teams cooked their own food by lighting a stove.
चंबा मतदान केंद्र में पहुंचने के बाद खुद ही भोजन तैयार करते कर्मचारी।संवाद
चुनाव करवाने देर शाम को पहुंचीं टीमें, रात के खाना खुद ही बनाते दिखे कर्मचारी
विज्ञापन

प्रशासन ने मतदान के दिन के लिए लगाई है मिड-डे मील वर्करों की ड्यूटी
पंकज सलारिया
चंबा। गांव की सरकार बनाने के लिए पहले चरण की मतदान प्रक्रिया के लिए टीमें रविवार को पहुंच गईं लेकिन खाना पकाने के लिए उन्हें खुद की चूल्हा संभालना पड़ा।
हालांकि, प्रशासन ने मिड-डे मील वर्करों की ड्यूटी लगाई है लेकिन वे सिर्फ मतदान के दिन के लिए ही है। रविवार को अधिकतर पोलिंग बूथों में टीमें शाम तक पहुंच गईं। उन्हें खाना बनाने के लिए खुद ही चूल्हा जलाना पड़ा।
विज्ञापन

पहले चरण में जिले की 118 पंचायतों में मतदान प्रक्रिया मंगलवार को होगी। सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा। दोपहर तीन बजे वोट डाले जाएंगे। मतदान प्रक्रिया के बाद पंचायत स्तर पर प्रधान, उप प्रधान और वार्ड सदस्यों का परिणाम भी घोषित किया जाएगा। माना जा रहा है कि रात नौ बजे तक अधिकतर पंचायतों का परिणाम घोषित हो जाएगा। जिले की 319 पंचायतों में इस बार तीन चरणों में चुनाव होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आज इन पंचायतों ने होगा मतदान
विकास खंड चंबा... रजिंडू, सिढकुंड, पलूहीं, कुठेहड़, चकलू, चम्बी, सिल्लाघ्राट, कैला, सिंगी, कोहलड़ी, रिण्डा, खज्जियार, टिकरी, कन्दला, निहुई तथा राजनगर।
विकास खंड भरमौर... कुगती, हड़सर, तुन्दाह, पूलन, उलांसा, सांह, घरेड़, बडग्रां, ग्रौंडा, नयाग्रां, कुलेठ, कुंवारसी, जगत, सेहली, दुर्गेठी तथा होली।
विकास खंड तीसा... सनवाल, खुशनगरी, चांजू, लेसुई, जसौरगढ़, आयल, शलेलाबाड़ी, सेईकोठी, मंगली, गुईला, टेपा, घुलेई, खजुआ, चीह, देहरा, दियोला, सपरोटा, टिकरीगढ़ और भंजराड़ू।
विकास खंड मैहला... अठलुंई, कीड़ी, सराहन, करियां, लुड्डू, रठियार, टपून, बसोधन, फागड़ी, कुठेहड़, बकान, सुनारा, पियूहरा, कूंर, बलोठ, भटवाड़ा और किलोड़।
विकास खंड पांगी... सुराल, करयास, किलाड़-प्रथम, करेल, करयुणी कोठी, साच, साहली, सेचू, शौर एवं रेई।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed