फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Political parties told about the arrangement of counting room

Chamba News: राजनीतिक दलों के बताई मतगणना कक्ष की व्यवस्था

Mon, 01 Apr 2024 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Mon, 01 Apr 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
Political parties told about the arrangement of counting room
चंबा। जिला मुख्यालय चंबा में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम अरुण शर्मा ने लाेकसभा चुनावों को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। इस दौरान चुनाव के दौरान होने वाले क्रियाक्लापों के बारे में राजनीतिक दलों के नेताओं को जानकारी दी गई। बैठक में कांग्रेस जिला महासचिव गोवर्धन आहूजा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी महासचिव दीपक कुमार, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा और मंडल भाजपा अध्यक्ष महाराज बडयाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक में नायब तहसीलदार निर्वाचन संजय शांडिल और नोडल अधिकारी कुलदीप ठाकुर भी मौजूद रहे। नायब तहसीलदार ने पार्टी प्रतिनिधियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान विभिन्न कार्यकलापों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके अंतर्गत मतगणना के दौरान मतगणना कक्ष की व्यवस्था, मतदाता सूची से छूटे मतदाताओं के नाम दर्ज करवाने की अंतिम तिथि सहित, दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केंद्रों तक पहुंचाने की सुविधा के अलावा 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग मतदाताओं को दिव्यांग प्रणाम सहित घर पर ही मतदान की सुविधा सहित पोस्टल बैलेट से संबंधित जानकारियां साझा की गईं। इसके अतिरिक्त आईपीसी की धारा 171 ब के अनुसार किसी राजनीतिक दल की ओर से किसी भी प्रकार का प्रलोभन दिए जाने और बड़ी चुनावी रैली के आयोजन के लिए 48 घंटे पहले स्वीकृति लिए जाने के बारे में जानकारी दी गई। निर्वाचन अधिकारी की ओर से दी गई जानकारी पर पार्टी प्रतिनिधियों ने सहमति जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed