फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   policr arrested seven in chamba dalhousie

पुलिस ने जंदरी घाट के पास रेन शेड में जुआ खेलते धरे सात लोग

Sat, 04 Jan 2020 10:12 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
policr arrested seven in chamba dalhousie
डलहौजी (चंबा)। डलहौजी थाना पुलिस टीम ने सात लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। इन्हें मौके पर जमानत देकर छोड़ दिया गया। पकड़े गए लोगों से पुलिस ने 23,400 रुपये की दाव पर लगाई रकम को भी जब्त किया है। पकड़े गए लोगों के खिलाफ पुलिस ने सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 की धारा 3,4 के अंतर्गत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार मध्य रात्रि को पुलिस थाना डलहौजी की टीम ब गांधी चौक की तरफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि जंदरीघाट के पास रेनशेड में कुछ लोग लूडो के साथ जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंच गया। यहां पर सात लोग जुआ खेल रहे थे। जुआ खेलने में लोग इतने मस्त थे कि उन्हें पुलिस के आने का भी पता नहीं चला।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में अभी शर्मा, शशि कुमार, विक्रम ठाकुर, प्रकाश चंद, दीपक शर्मा, जवाहर लाल, सुनील खन्ना को पकड़ा। पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस ने सात लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed