फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Police teams sent to Jammu and Kashmir, searched every corner of Chanchu Dhar

Chamba News: जम्मू-कश्मीर भेजीं पुलिस टीमें, चांचू धार का कोना-कोना छाना

Tue, 24 Oct 2023 10:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
Police teams sent to Jammu and Kashmir, searched every corner of Chanchu Dhar
चंबा। विधानसभा क्षेत्र डलहौजी की चांचू घार महिला की निर्मम तरीके से हत्या के आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने अपने स्तर पर टीमों का गठन कर जम्मू-कश्मीर में भेज दी हैं। वहीं, टीमें चांचू धार का मंगलवार को कोना-कोना छान मारा, लेकिन वहां से पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। अब पुलिस विभाग को फोरेंसिक और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। जिससे हत्या की गुत्थी को सुलझाने में मदद मिल सके। जानकारी के मुताबिक रविवार की 28 वर्षीय रफीका अपने घोड़ों को चराने के लिए बेटी के साथ धार पर चली गई थीं। जहां पर अचानक की जे एंड के की तरफ से ही कुछ लोग आए।
विज्ञापन

उन्होंने महिला से जमीन में माल-मवेशी न चराने को लेकर बहसबाजी करनी शुरू कर दी। जिस पर महिला ने उन्हें मवेशी चराने से पीछे न हटने की बात कही। जिस पर उन लोगों ने महिला की गर्दन पर तेज धार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। साथ ही रोती-बिलखती छोटी बच्ची को अपने परिजनों को घटना की सूचना देने के लिए वहां से भगा दिया। बच्ची ने अपने डेरे पर पहुंच कर पूरा वृतांत बताया। इसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। तब तक हादसे को अंजाम देने वाले वहां से भाग चुके थे। इसके बाद मृतका के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया। अब मंगलवार को पुलिस टीमों ने विभिन्न जगहों पर दबिश देकर हत्यारोपियों की तलाश में चांचू धार का जंगल छान मारा, पर कहीं पर भी उनका कोई सुराग नहीं चला। इसके अलावा टीमें कठुआ और जे एंड के के लिए भेजी गई है। जो अपने स्तर पर तलाशी अभियान में जुटी हुई है। खैर, पुलिस जल्द ही हत्या की गुत्थी को सुलझाने का दावे कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि हत्या के मामले में संदिग्ध चल रहे लोगों की तलाश के लिए टीमें सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस जल्द मामले से पर्दा उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed