फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Police should patrol near temples, CCTV cameras should be installed: Manch

मंदिरों के पास गश्त के लिए पहुंचे पुलिस, सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं : मंच

Tue, 06 Jan 2026 10:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 06 Jan 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Police should patrol near temples, CCTV cameras should be installed: Manch
चंबा। शहर के आसपास और अन्य धार्मिक स्थानों पर शरारती तत्वों की ओर से गंदगी फैलाने को लेकर राष्ट्रीय सनातन धर्म मंच के पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। मंच के पदाधिकारियों ने उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल को ज्ञापन सौंपकर शरारती तत्वों पर नकेल कसने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि नरसिंह, चामुंडा, भटालवां और सूही माता मंदिर के रास्ते और अन्य कई धार्मिक स्थलों के आसपास गंदगी फैलाई जा रही है। साथ ही आपत्तिजनक सामग्री फेंकी जाती है। इस कारण श्रद्धालु काफी आहत हैं। मंच ने इन सभी धार्मिक स्थलों की निगरानी के लिए पुलिस से गश्त करवाने और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की व्यवस्था करवाने की मांग उठाई है। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राकेश बिज, सचिव साहिल शर्मा, उपाध्यक्ष सुमन कुमारी, नवजोत शर्मा, सुमन सिंह, राहुल, राहुल भारद्वाज और रक्षित राजपूत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed