{"_id":"69e3bea663409125d402684c","slug":"police-seek-records-from-bdo-regarding-misvaluation-of-mgnrega-works-chamba-news-c-88-1-ssml1006-180829-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मनरेगा के कार्य के गलत मूल्यांकन में पुलिस ने बीडीओ से मांगा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मनरेगा के कार्य के गलत मूल्यांकन में पुलिस ने बीडीओ से मांगा रिकॉर्ड
Sat, 18 Apr 2026 10:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sat, 18 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
तकनीकी सहायक पर गलत मूल्यांकन करने के आरोप में दर्ज है एफआईआर
कार्य से जुड़े दस्तावेज मिलने पर पुलिस गहनता से करेगी उसकी तहकीकात
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मनरेगा के तहत 50,000 रुपये की धनराशि से हुए निर्माण कार्य का मूल्यांकन सही नहीं करने के मामले में पुलिस ने बीडीओ से संबंधित कार्य का पूरा रिकॉर्ड मांग लिया है।
साल 2009-10 में हुए कार्य का तकनीकी सहायक ने मूल्यांकन सही नहीं किया था। इसको लेकर 13 मार्च को बीडीओ ने एफआईआर दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने पहले अपने स्तर पर निर्माण स्थल का निरीक्षण किया, वहीं अब उस कार्य से संबंधित सभी दस्तावेज बीडीओ से मांगे हैं। इनकी बारीकी से जांच करने के बाद कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा।
इस कार्य का मूल्यांकन करने गईं तकनीकी सहायक के ऊपर लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। जो कार्य धरातल पर सही नहीं हुआ था, उसे कागजों में बिलकुल सही बता दिया गया। जब वर्तमान बीडीओ ने इसकी शिकायत मिलने पर खुद निर्माण स्थल का निरीक्षण किया तो उन्हें भी कार्य में गड़बड़ी नजर आई। उन्होंने तुरंत इसकी एफआईआर पुलिस थाना चंबा में दर्ज करवाई। पुलिस ने बीडीओ की शिकायत पर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 409 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि बीडीओ निर्माण से संबंधित सभी दस्तावेज मांगे गए हैं। इनकी गहनता से जांच करने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
--