फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Police could not find out the name of the deceased woman in a year

Chamba News: एक साल में मृतक महिला के नाम का पता नहीं कर पाई पुलिस

Sat, 27 Apr 2024 09:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 27 Apr 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
Police could not find out the name of the deceased woman in a year
तीसा (चंबा)। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर रखालू मंदिर के समीप सैहरुण नामक पर संदिग्ध अवस्था महिला का शव मिलने के मामले की गुत्थी एक साल बाद भी नहीं सुलझ पाई है।
विज्ञापन

अभी तक महिला की पहचान नहीं हो पाई है। तीसा पुलिस को संंदिग्ध हालात में 22 अप्रैल 2023 को महिला का शव मिला था। उस दौरान पुलिस टीमों ने महिला की पहचान और मौत की वजह का पता लगाने के लिए टीमें गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाया था। सीसीटीवी फुटेज खंगाली गईं, पुलिस-थानों में सूचित करने के अलावा अपने स्तर पर कई प्रयास शुरू किए, लेकिन महिला की पहचान के लिए परिजनों या किसी रिश्तेदारों के न आने से मामले से पर्दा नहीं उठ पाया है। पुलिस अधिकारी अब महिला के दूसरे राज्य से होने और मामला सुलझाने के लिए टीमें भेजने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर बीते वर्ष 22 अप्रैल को रखालू मंदिर के पास सैहरुण में संदिग्ध अवस्था में महिला का शव खाई में मिला था। राहगीरों ने इसकी सूचना नकरोड़ पुलिस चौकी में दी थी। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए थे। इसके बाद शव को शिनाख्त के लिए मेडिकल कॉलेज में रखवाया था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, टीमें गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाने समेत विभिन्न थानों-चौकियों में भी महिला की फोटो समेत अन्य जानकारी साझा की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई। सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल पर महिला के शव के साथ कुछ सामान भी पुलिस को बरामद हुआ था। पुलिस अधिकारी परिजनों या रिश्तेदारों के आगे न आने से महिला की शिनाख्त न होने को मुख्य वजह बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी सलूणी मयंक शर्मा ने बताया कि महिला के परिजनों या रिश्तेदारों के आगे न आने से महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला की संदिग्ध हालात में मौत की वजह से पर्दा उठाने के लिए पुलिस प्रदेश के बाहर दबिश देगी।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed