{"_id":"660a70dd04d9bfed6d0810b7","slug":"police-caught-four-people-with-chitta-chamba-news-c-88-1-ssml1004-121579-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पुलिस ने चिट्टा के साथ पकड़े चार लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पुलिस ने चिट्टा के साथ पकड़े चार लोग
Mon, 01 Apr 2024 02:01 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 01 Apr 2024 02:01 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने चिट्टा के साथ पकड़े चार लोग
डलहौजी (चंबा)। पुलिस थाना डलहौजी की टीम ने भरमौर-पठानकोट हाईवे पर लहार नामक स्थान पर महिंद्रा बोलेराे गाड़ी में सवार चार लोगों से 10.56 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान गौरव निवासी पुखरी डाकघर बनीखेत जिला चंबा, अविनाश कुमार ग्राम रुल्यानी डाकघर डलहौजी कैंट जिला चंबा, बंटी कुमार गांव बैंसका डाकघर बाथरी तहसील डलहौजी और राहुल कुमार गांव भट्टी जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार डलहौजी पुलिस ने शनिवार को हाईवे पर लहार नामक स्थान पर नाका लगाया था। पुलिस टीम हर वाहन की गहनता से जांच कर रही थी। इतने में बोलेरो गाड़ी में सवार गौरव, अविनाश कुमार, बंटी कुमार और राहुल कुमार वहां पहुंचे। पुलिस ने गाड़ी को रोककर इसकी तलाशी ली। इस दौरान आरोपियों से 10.56 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर तफ्तीश आरंभ कर दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है। संवाद
--