{"_id":"6482001221e22bee58076854","slug":"poisonous-substance-eaten-by-mistake-health-deteriorated-chamba-news-c-88-1-ssml1006-591-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गलती से खाया जहरीला पदार्थ, बिगड़ी तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गलती से खाया जहरीला पदार्थ, बिगड़ी तबीयत
Thu, 08 Jun 2023 09:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Thu, 08 Jun 2023 09:51 PM IST
विज्ञापन
चंबा। गलती से जहरीला पदार्थ खाने से गृहरक्षक की जान पर बन आई। उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। वीरवार को जब सुबह के समय वह अपनी ड्यूटी के लिए जाने की तैयारी कर रहा था तो उसी दौरान उसने अपने आवास में रखे जहरीले पदार्थ को गलती से खा लिया। इससे उसकी तबीयत खराब हो गई।
उसके साथ रहने वाले अन्य गृह रक्षक उसे उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज ले गए जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के साथ ही उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। वहीं जहर का मामला देखकर पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने गृहरक्षक का अस्पताल में बयान दर्ज किया। गृहरक्षक ने पुलिस को बयान दिया है कि उसने गलती से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटना की पुष्टि की है।